इस्माइल उमर गुएलेह

प्रश्न – अप्रैल, 2026 में इस्माइल उमर गुएलेह छठी बार किस देश के राष्ट्रपति चुने गए ?
(a) जिबूती (b) रवांडा
(c) इथियोपिया (d) बुल्गारिया
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • अप्रैल,2026 में इस्माइल उमर गुएलेह छठी बार अफ्रीकी देश जिबूती के राष्ट्रपति चुने गए
  • उन्‍होंने 97 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए।
  • उन्होंने ने सत्तारूढ़ दल के पूर्व सदस्य मोहम्मद फराह समतार को हराया।
  • वे पहली बार वर्ष 1999 में सत्ता में आए थे और दो दशकों से अधिक समय से शासन कर रहे हैं।
  • जिबूती के बारे में-
  • यह पूर्वी अफ्रीका के ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ में स्थित एक छोटा लेकिन भू-रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण देश है।
  • लाल सागर और अदन की खाड़ी को जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण वैश्विक समुद्री मार्ग पर होने के कारण जिबूती का अत्‍यधिक रणनीतिक महत्व है।
  • इसकी राजधानी जिबूती शहर है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/hi/djibouti-president-ismail-omar-guelleh-re-elected-for-a-sixth-ter