प्रश्न-12 जनवरी‚ 2022 को केंद्र सरकार ने किसे इसरो का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) डॉ. टिमोथी कृष्णमूर्ति
(b) डॉ. जी. सतीश रेड्डी
(c) डॉ. एस. सोमनाथ
(d) डॉ. अरुण राव
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 12 जनवरी‚ 2022 को केंद्र सरकार ने प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक डॉ. एस. सोमनाथ को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
- इसके साथ ही वह अंतरिक्ष विभाग के सचिव और अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष भी नियुक्त हुए।
- कार्यकाल-3 वर्ष
- वर्तमान में वह विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र‚ थुंबा‚ तिरुवनंतपुरम‚ केरल में निदेशक हैं।
- इस पद पर वह डॉ.के. सिवन का स्थान लेंगे।
- इसरो के बारे में
- यह भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है।
- इसकी स्थापना 15 अगस्त‚ 1969 को हुई थी।
- मुख्यालय-बेंगलुरू‚ कर्नाटक।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…