इलेक्ट्रिसिटी मार्केट रिपोर्ट, 2023

प्रश्न – फरवरी 2023 में‚ इलेक्ट्रिसिटी मार्केट रिपोर्ट किसके द्वारा जारी की गई?
(a) विश्व बैंक
(b) अंतराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी
(c) वैश्विक ऊर्जा प्रशासन
(d) अंतराष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा एजेंसी
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य-

  • ऊर्जा संकट के बावजूद भी वर्ष 2022 में बिजली मांग की दर में बहुत कमी दर्ज की गई है।
  • वर्ष 2022 में मांग वृद्धि दर 2 प्रतिशत रही है‚ जबकि यह वृद्धि दर 2015-2019 के मध्य 2.4 प्रतिशत थी।
  • रिपोर्ट के अनुसार एशिया वर्ष 2025 तक दुनिया की आधी बिजली का उपभोग करेगा।
  • जिसमें अधिकांश उपभोग चीन द्वारा किया जाएगा।
  • ध्यातव्य है कि चीन‚ यूरोपीय संघ‚ यूएसए तथा भारत की तुलना में अधिक बिजली का उपभोग करता है।
  • परमाणु ऊर्जा‚ पवन ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा जैसे ऊर्जा के नवीकरणीय स्त्रोत अगले तीन वर्षों में अधिकांश अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति करेगें। जिससे कार्बन उत्सर्जन में नियंत्रण रहेगा।
  • बिजली की मांग एवं आपूर्ति लगातार मौसम पर निर्भर होती जा रही है।
  • वर्ष 2022 में भारत की बिजली की मांग में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • अगले तीन वर्षों में‚ वैश्विक बिजली की मांग में 70 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि चीन‚ भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया से संयुक्त रूप से अनुमानित है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://iea.blob.core.windows.net/assets/255e9cba-da84-4681-8c1f-458ca1a3d9ca/ElectricityMarketReport2023.pdf