इरोम चानू शर्मिला

Irom Chanu Sharmila

प्रश्न-मणिपुर की आयरन लेडी किसे कहा जाता है?
(a) इरोम चानू शर्मिला
(b) एम.सी. मैरीकॉम
(c) किम गांगटे
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 9 अगस्त, 2016 को मणिपुर की प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता 44 वर्षीय इरोम चानू शर्मिला ने अपना अनशन तोड़ दिया।
  • मणिपुर में ऑर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पॉवर एक्ट (AFSPA), 1958 के विरोध में शर्मिला पिछले 16 वर्षों से अनशन कर रहीं थीं।
  • इरोम ने असम राइफल्स के जवानों की मुठभेड़ में 10 नागरिकों के मारे जाने के विरोध में नवंबर, 2000 से अनशन शुरू किया था।
  • इन्हें मणिपुर की आयरन लेडी की संज्ञा प्रदान की गयी है।
  • इरोम शर्मिला ने मणिपुर की मुख्यमंत्री बनने की इच्छा व्यक्त की है।
  • 2007 में इन्हें ग्वांग्झू मानवाधिकार पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • 2010 में एशियाई मानवाधिकार आयोग ने इरोम शर्मिला को अहिंसात्मक संघर्ष के लिए लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया।
  • 2014 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एमएसएन पोल द्वारा इन्हें वुमन आइकान ऑफ इंडिया चुना गया।
  • इनका जन्म इम्फाल के कोगपाल में 14 मार्च, 1972 को हुआ था।
  • इरोम शार्मिला ने 1000 शब्दों की ‘बर्थ’ शीर्षक से एक कविता लिखी है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.theguardian.com/world/2016/aug/09/indian-campaigner-irom-chanu-sharmila-end-16-year-hunger-strike
http://aajtak.intoday.in/education/story/manipur-activist-iron-lady-irom-sharmila-1-859154.html
http://www.thehindu.com/news/national/irom-sharmila-ends-fast-wants-to-be-chief-minister-of-manipur/article8964760.ece
http://www.newindianexpress.com/nation/All-you-need-to-know-about-Irom-Sharmila-the-Iron-Lady-of-Manipur/2016/07/26/article3548232.ece