प्रश्न-2 अक्टूबर, 2018 को कौन इराक के नए राष्ट्रपति चुने गए?
(a) बरहम अहमद सालिह
(b) हिरी इब्राहिम अहमद
(c) कोसरात रसूल अली
(d) फुवाद हुसैन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 2 अक्टूबर, 2018 को कुर्द नेता बरहम अहमद सालिह इराक के नए राष्ट्रपति चुने गए।
- वह इराक के 9वें राष्ट्रपति बने।
- उनका निर्वाचन इराक की संसद सदस्यों द्वारा किया गया।
- पेट्रिओटिक यूनियन ऑफ कुर्दिस्तान (PUK) के उम्मीदवार बरहम अहमद सालिह ने कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी (KDP) के उम्मीदवार फुवाद हुसैन को हराया।
- वह इराकी कुदिस्तान की कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री और इराकी संघीय सरकार के पूर्व उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
[विवेक कुमार त्रिपाठी ]
संबंधित लिंक…
http://www.rudaw.net/english/kurdistan/31082018