इब्राहीम सुतार

प्रश्न-5 फरवरी‚ 2022 को इब्राहीम सुतार का निधन हो गया। वह थे-
(a) साहित्यकार
(b) सितारवादक
(c) चित्रकार
(d) धार्मिक प्रवचनकर्ता
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 5 फरवरी‚ 2022 को प्रसिद्ध धार्मिक प्रवचनकर्ता इब्राहीम सुतार का निधन हो गया।
  • उन्हें ‘कन्नड़ का कबीर’ के रूप में जाना जाता है।
  • उन्हें श्रीमद्भगवतगीता के साथ-साथ कुरान की भी अच्छी जानकारी थी।
  • वह सूफीवाद के पथ प्रदर्शक थे और उनका प्रवचन संस्कृत के श्लोकों‚ संत कबीर‚ रहीम के दोहे (हिंदी दोहे) और कर्नाटक के महान संतों के कथन से पूर्ण थे।
  • केंद्र सरकार ने उन्हें वर्ष 2018 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/cities/bangalore/kabir-of-karnataka-ibrahim-sutar-dead-7758096/

https://www.thehindu.com/news/national/karnataka/ibrahim-sutar-passes-away/article38384580.ece