इन्फिनिटी ब्रिज

प्रश्न-16 जनवरी‚ 2022 को कहां बहुप्रतीक्षित इन्फिनिटी ब्रिज पहली बार यातायात के लिए खोला गया है?
(a) दुबई
(b) शारजाह
(c) रियाद
(d) जम्मू-कश्मीर
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 16 जनवरी‚ 2022 को दुबई‚ संयुक्त अरब अमीरात में बहुप्रतीक्षित इन्फिनिटी ब्रिज (Infinity Bridge) पहली बार यातायात के लिए खोला गया।
  • यह नया ब्रिज (पुल) अल शिंदाघा सुरंग के बगल में दुबई क्रीक पर निर्मित किया गया है।
  • यह पुल डेरा (Deira) और बर दुबई (Bur Dubai) को जोड़ता है।
  • सड़क और परिवहन प्राधिकरण ने नए इन्फिनिटी ब्रिज और नए पुलों के बीच लिंक को पूरा करने हेतु दो महीने की अवधि के लिए डेरा से बर दुबई की दिशा में अल शिंदाघा सुरंग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
  • यह पुल प्रत्येक दिशा में 6 लेन चौड़ा है। और पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों के लिए संयुक्त 3 मीेटर का ट्रैक है।
  • यह पुल 300 मीटर लंबा और 22 मीटर चौड़ा है।
  • पहली बार वर्ष 2018 में इस पुल के निर्माण के बारे में घोषणा की गई थी। इन्फिनिटी ब्रिज 5.3 बिलियन दिरहम की अल शिंदाघा कॉरिडोर परियोजना का हिस्सा है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.republicworld.com/world-news/middle-east/dubai-opens-architectural-masterpiece-infinity-bridge-to-traffic-for-the-first-time-articleshow.html