प्रश्न-29 अप्रैल‚ 2021 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सुपरमार्केट ग्रोसरी सप्लाईज प्राइवेट लिमिटेड (एसजीएस) और एसजीएस के पूर्ण नियंत्रण वाली इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की कुल हिस्सेदारी के कितने प्रतिशत अधिग्रहण को टाटा डिजिटल लिमिटेड द्वारा किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है?
(a) 42.5 प्रतिशत
(b) 49 प्रतिशत
(c) 51 प्रतिशत
(d) 64.3 प्रतिशत
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 29 अप्रैल‚ 2021 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सुपरमार्केट गा्रेसरी सप्लाईज प्राइवेट लिमिटेड (एसजीएस) और प्राइवेट लिमिटेड की कुल हिस्सेदारी के 64.3 प्रतिशत तक के अधिग्रहण को टाटा डिजिटल लिमिटेड द्वारा किए जाने को स्वीकृति प्रदान की।
- प्रस्तावित संयोजन में एक या अधिक शृंखलाओं में प्राथमिक और माध्यमिक अधिग्रहणों के संयोजन के माध्यम से (लेन-देन) एसजीएस की कुल शेयर पूंजी (पूर्ण विलय के आधार पर) का 64.3 प्रतिशत तक टाटा डिजिटल लिमिटेड (टीडीएल) द्वारा अधिग्रहण शामिल है।
- बाद में एक अलग लेन-देन के माध्यम से एसजीएस‚ इनोविटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (आईअआरसी) (लेन-देन-2) पर एकमात्र नियंत्रण प्राप्त कर सकती है।
- लेन देन 1 और लेन देन-2 को सामूहिक रूप से प्रस्तावित संयोजन के रूप में जाना जाता है।
- प्रस्तावित संयोजन में टीडीएल द्वारा एसजीएस कीे अधिकांश हिस्सेदारी और उस पर नियंत्रण शामिल है।
- टीडीएल टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड (टाटा संस) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है‚ जो टाटा संस समूह से संबंधित संस्थाओं की अंतिम होल्डिंग कंपनी है।
- एसजीएस भारत के कानूनों के तहत निगमित कंपनी है और यह Business, bigbasket.com के माध्यम से भारत में प्रासंगक उत्पादों की ऑनलाइन बी 2 बी (बिजनेस टू बिजनेस) बिक्री करती है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…