इण्डिया रैंकिंग्स‚ 20 25

प्रश्न – – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 4 सितंबर‚ 2025 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘नेशनल इंस्टीट्‌यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क’ के अंतर्गत ‘इण्डिया रैंकिंग्स‚ 2025’ (India Rankings, 2025) को जारी किया।
  2. नेशनल इंस्टीट्‌यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF : National Institutional Ranking Framework) की शुरुआत 29 सितंबर‚ 2015 को की गई थी।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 4 सितंबर‚ 2025 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘नेशनल इंस्टीट्‌यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क’ के अंतर्गत ‘इण्डिया रैंकिंग्स‚ 2025’ (India Rankings, 2025) को जारी किया।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल इंस्टीट्‌यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF : National Institutional Ranking Framework) की शुरुआत 29 सितंबर‚ 2015 को की गई थी।
  • एनआईआरएफ देशभर में उच्‍च शिक्षा संस्थानों को रैंकिंग प्रदान करने के लिए एक कार्यप्रणाली की रूपरेखा तैयार करता है।
  • ध्यातव्य है कि इण्डिया रैंकिंग्स का प्रथम संस्करण अप्रैल‚ 2016 में जारी हुआ था।
  • यह देश के ‘उच्‍च शैक्षिक संस्थानों की रैंकिंग’ (Ranking of Higher Educational Institutions) है।
  • यह इण्डिया रैंकिंग्स का ‘10वां संस्करण’ है।
  • इसमें निम्न 9 श्रेणियों (categories) के अंतर्गत उच्‍च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी की गई है :- (i) समग्र (Overall), (ii) कॉलेज (Colleges), (iii) विश्वविद्यालय (Universities)‚ (iv) अनुसंधान संस्थान (Research Institutions)‚ (v) नवाचार (Innovation), (vi) राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालय (State Public University), (vii) मुक्त विश्वविद्यालय (Open University), (viii) कौशल विश्वविद्यालय (Skill University) तथा (ix) सतत विकास लक्ष्य (SDGs)
  • उल्‍लेखनीय है कि इण्डिया रैंकिंग्स के तहत 8 विभिन्‍न विषयों (Subject domains) के अंतर्गत भी संस्थानों को रैंक प्रदान की जाती है।
  • समग्र श्रेणी (Overall Category) में लगातार सातवें वर्ष (2019-2025) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) को प्रथम स्थान प्राप्‍त हुआ है।
  • अभियांत्रिकी विषय में भी आईआईटी मद्रास को लगातार 10वें वर्ष (वर्ष 2016-2025) प्रथम स्थान प्राप्‍त हुआ है।
  • विश्वविद्यालय श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान‚ बंगलुरू को लगातार 10वें वर्ष प्रथम स्थान प्राप्‍त हुआ है।
  • यह संस्थान‚ अनुसंधान संस्थान श्रेणी में भी लगातार पांचवें वर्ष (वर्ष 2021-2025) शीर्ष स्थान पर है।
  • आई.आई.टी. मद्रास इस वर्ष पहली बार शुरू की गई सतत विकास लक्ष्य (SDGs) श्रेणी में शीर्ष स्थान पर है। इण्डिया रैंकिंग्स‚ 2025 : शीर्ष 5 संस्थान (समग्र श्रेणी)
  • रैंक संस्थान शहर स्कोर
    1 आई.आई.टी. मद्रास चेन्‍नई 87.31
    2 भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलुरू 85.00
    3 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे मुंबई 81.62
    4 आई.आई.टी. दिल्‍ली नई दिल्‍ली 80.67
    5 आई.आई.टी. कानपुर कानपुर 77.25 TABLE
  • इण्डिया रैंकिंग्स‚ 2025 : उत्तर प्रदेश के संस्थानों की स्थिति (समग्र श्रेणी)
  • रैंक संस्थान शहर स्कोर
    5 आई.आई.टी. कानपुर कानपुर 77.25
    10 बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी 68.71
    19 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ 63.76
    31 आई.आई.टी. (बी.एच.यू.)वाराणसी वाराणसी 60.03
    37 एमिटी विश्वविद्यालय गौतमबुद्धनगर 57.49
    69 बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ 52.71
    83 किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ 50.94
    85 शिव नाडर विश्वविद्यालय गौतमबुद्धनगर 50.80
  • इण्डिया रैंकिंग्स‚ 2025 : विभिन्‍न श्रेणियों में शीर्ष स्थान प्राप्‍त संस्थान
  • श्रेणी प्रथम स्थान प्राप्‍त संस्थान
  • विश्वविद्यालय श्रेणी भारतीय विज्ञान संस्थान‚ बंगलुरू (कर्नाटक)
  • कॉलेज श्रेणी हिंदू कॉलेज‚ दिल्‍ली
  • अनुसंधान संस्थान श्रेणी भारतीय विज्ञान संस्थान‚ बंगलुरू (कर्नाटक)
  • नवाचार श्रेणी आई.आई.टी. मद्रास
  • मुक्त विश्वविद्यालय श्रेणी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)‚ नई दिल्‍ली
  • कौशल विश्वविद्यालय श्रेणी सिम्बायोसिस स्किल्स एण्ड प्रोफे
  • शनल यूनिवर्सिटी (पूर्व नाम : सिम्बायोसिस स्किल्स एण्ड ओपन यूनिवर्सिटी)‚ पुणे‚ महाराष्ट्र
  • राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालय श्रेणी जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
  • सतत विकास लक्ष्य संस्थान श्रेणी आई.आई.टी. मद्रास
  • इण्डिया रैंकिंग्स‚ 2025 : विभिन्‍न विषयों में शीर्ष स्थान प्राप्‍त संस्थान
  • विषय प्रथम स्थान प्राप्‍त संस्थान
  • अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) आई.आई.टी. मद्रास
  • प्रबंधन आई.आई.एम. अहमदाबाद
  • फार्मेसी जामिया हमदर्द‚ नई दिल्‍ली
  • चिकित्सा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान‚ दिल्‍ली
  • दंत चिकित्सा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्‍ली
  • विधि नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इण्डिया यूनिवर्सिटी‚ बंगलुरू
  • वास्तुकला एवं नियोजन आई.आई.टी. रुड़की
  • कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान‚ नई दिल्‍ली

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nirfindia.org/Rankings/2025/OverallRanking.html

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2163773