प्रश्न – दिसंबर 2025 में संपन्न इटैलियन सुपर कप,2025–26 का खिताब किसने जीता है?
(a) एसी मिलान
(b) नेपोली
(c) बोलोग्ना
(d) इंटर मिलान
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18-22 दिसंबर, 2025 के मध्य पेशेवर फुटबॉल प्रतियोगिता इटैलियन सुपर कप,2025–26 सऊदी अरब में आयोजित हुआ।
- यह इटैलियन सुपर कप का 38वां संस्करण था।
- डेविड नेरेस के दो गोलों की बदौलत सीरी ए चैंपियन नेपोली ने तीसरी बार इटैलियन सुपर कप का खिताब जीता है।
- फाइनल मुकाबले में नेपोली ने बोलोग्ना को 2-0 से पराजित किया।
- इससे पहले नेपोली ने वर्ष 1990 और वर्ष 2014 में खिताब जीता था।
- इस टूर्नामेंट में शीर्ष गोल स्कोरर (3 गोल) नेपोली के डेविड नेरेस रहे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…