इटैलियन ग्रैंड प्रिक्स-2015

italian grand prix 2015

प्रश्न-इटैलियन ग्रैंड प्रिक्स-2015 का खिताब किसने जीता?
(a) फिलिप मासा
(b) निको रोसबर्ग
(c) लुईस हैमिल्टन
(d) डेनियल रिकीआर्डो
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • सत्र 2015 का बारहवां फॉर्मूला-1 रेस इटैलियन ग्रैंड प्रिक्स 6 सितंबर, 2015 को मोन्सा, इटली में सम्पन्न हुआ।
  • मार्सिडीज टीम के ब्रिटिश चालक लुईस हैमिल्टन ने 1 घंटा, 18 मिनट, 0.688 सेकंड में रेस पूरा कर खिताब जीता।
  • जबकि फेरारी चालक सेबेस्टियन वेट्टल (जर्मनी) व विलियम्स चालक फिलिप मासा (ब्राजील) ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • फोर्स इंडिया चालक सार्जियो पेरेज (मेक्सिको) ने 8 अंकों के साथ छठवां स्थान प्राप्त किया।
  • लुईस हैमिल्टन ने इटैलियन ग्रैंड प्रिक्स का यह तीसरा, सत्र 2015 का सातवां व कॅरियर का 40वां ग्रैंड प्रिक्स खिताब जीता।
  • उल्लेखनीय है कि रेस का सबसे तेज लैप भी लुईस हैमिल्टन ने ही 1 मिनट, 26. 672 सेकंड में पूरा किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bbc.com/sport/0/formula1/34168014
https://www.formula1.com/content/fom-website/en/championship/races/2015/Italy.html
https://www.formula1.com/content/fom-website/en/latest/features/2015/9/winners-and-losers—italy.html