प्रश्न – 19-21 फरवरी, 2026 के मध्य इटखोरी महोत्सव-2026 किस राज्य में आयोजित किया गया ?
(a) मध्य प्रदेश (b) झारखंड
(c) राजस्थान (d) गुजरात
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19-21 फरवरी, 2026 के मध्य इटखोरी महोत्सव-2026 झारखंड में आयोजित किया गया
- इस महोत्सव का आयोजन चतरा ज़िले के ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर परिसर में किया गया है।
- यह महोत्सव झारखंड राज्य का एक प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक उत्सव है, जो ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल इटखोरी (जिला: चतरा, झारखंड) में आयोजित किया जाता है।
- इटखोरी, चतरा जिला (झारखंड) में स्थित है।
- यह स्थल हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म का संगम स्थल माना जाता है।
- मान्यता है कि भगवान बुद्ध ने ज्ञान की खोज के दौरान यहाँ साधना की थी।
- यहाँ स्थित भद्रकाली मंदिर अत्यंत प्रसिद्ध है।
- यहाँ से प्राप्त मूर्तियाँ पाल वंश काल (8वीं–12वीं शताब्दी) की मानी जाती हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…