इंद्र नौसेना-2016

Indra Navy – 2016

प्रश्न-14-21 दिसंबर, 2016 के दौरान भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना के मध्य वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘इंद्र नौसेना’ के 9 वें संस्करण का आयोजन कहां किया जायेगा?
(a) अरब सागर
(b) हिंद महासागर
(c) बंगाल की खाड़ी
(d) मन्नार की खाड़ी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14-21 दिसंबर, 2016 के दौरान भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना के मध्य वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘इंद्र नौसेना-2016’ (INDRA NAVY-2016) के 9 वें संस्करण का आयोजन बंगाल की खाड़ी में किया जायेगा।
  • इस अभ्यास का प्राथमिक उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सुरक्षा के संचालन और प्रक्रियाओं का विकास करने के लिए आम समझ (Common Understanding) को बढ़ाना है।
  • इंद्र नौसेना’ भारतीय और रूसी नौसेनाओं के मध्य एक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है, जिसकी शुरूआत वर्ष 2003 में हुई थी।
  • इस अभ्यास के दौरान आईएनएस रणवीर, आईएनएस सतपुरा, आईएनएस कामोर्ता, आदि भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=155297