इंदिरा गांधी शांति‚ नि:शस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार‚ 2021

प्रश्न-नवंबर‚ 2021 में किसे वर्ष 2021 के इंदिरा गांधी शांति‚ नि:शस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई?
(a) सिविल सोसाइटी संगठन प्रथम
(b) डेविड एटनबरो
(c) डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन
(d) डॉ. रणदीप गुलेरिया
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • नवंबर‚ 2021 में इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2021 के इंदिरा गांधी शांति‚ नि:शस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष यह पुरस्कार सिविल सोसाइटी संगठन ‘प्रथम’ को प्रदान किया जाएगा।
  • इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का निर्णय पुरस्कार के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल ने किया‚ जिसके अध्यक्ष पूर्व सीजेआई (CJI) न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर रहे।
  • प्रथम‚ एक अभिनव शिक्षण संगठन है‚ जिसे भारत में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए वर्ष 1995 में फरीदा लांबे और डॉ. माधव चव्हाण द्वारा स्थापित किया गया था।
  • यह संगठन मुंबई में झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा प्रदान करता है।
  • यह पुरस्कार विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है‚ जिसने समाज सेवा‚ नि:शस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया हो।
  • इस पुरस्कार के तहत एक प्रमाण-पत्र (Citation) और 25 लाख रुपये नकद प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार वर्ष 1986 से प्रदान किया जा रहा है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2019 का यह पुरस्कार प्रसिद्ध ब्रिटिश ब्रॉड कास्टर लेखक एवं इतिहासकार डेविड एटनबरो को प्रदान किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/pratham-awarded-indira-gandhi-prize-for-peace-for-2021/article37613070.ece