सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन रैंकिंग‚ 2021

प्रश्न-नवंबर‚ 2021 में गृह मंत्रालय द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन रैंकिंग‚ 2021 में किस पुलिस स्टेशन को भारत के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का दर्जा प्रदान किया गया है?
(a) गंगापुर पुलिस स्टेशन‚ ओडिशा
(b) बसंतगढ़ पुलिस स्टेशन‚ जम्मू-कश्मीर
(c) सदर बाजार पुलिस स्टेशन‚ दिल्ली
(d) मानवी पुलिस स्टेशन‚ कर्नाटक
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • नवंबर‚ 2021 में गृह मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन रैंकिंग‚ 2021 जारी की।
  • पुलिस स्टेशन में उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं के मामले में पुलिस स्टेशनों को रैंक प्रदान करने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा भारत में शीर्ष 10 पुलिस स्टेशनों की सूची सालाना जारी की जाती है।
  • पुलिस स्टेशनों के प्रदर्शन की समीक्षा पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो करता है।
  • इस वर्ष जारी सूची में दिल्ली के सदर बाजार पुलिस स्टेशन को भारत के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का दर्जा प्रदान किया गया है।
  • ओडिशा के गंजम जिले में स्थित गंगापुर पुलिस स्टेशन इस सूची में दूसरे स्थान पर है।
  • भट्टू कलां थाना जो हरियाणा के फतेहाबाद जिले में है। इस सूची में तीसरे स्थान पर है।
  • उत्तरी गोवा में स्थित वालपोई पुलिस स्टेशन चौथे और कर्नाटक के रायपुर जिले में स्थित मानवी पुलिस स्टेशन पांचवें स्थान पर है।
  • केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में स्थित कदमत द्वीप पुलिस स्टेशन छठें और महाराष्ट्र के सांगली जिले में स्थित शिराला पुलिस स्टेशन सातवें स्थान पर है।
  • तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में स्थित थोट्टियम पुलिस स्टेशन आठवें और जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित बसंतगढ़ पुलिस स्टेशन नवें स्थान पर है।
  • इस सूची में बिहार के अरवल जिले में स्थित रामपुर चौरम थाना 10वें स्थान पर है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/india/delhis-sadar-bazar-police-station-ranked-the-best-in-the-country/articleshow/87811671.cms