प्रश्न – तेलंगाना सरकार द्वारा घोषित ‘इंदिराम्मा परिवार जीवन बीमा योजना’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 के बजट भाषण में घोषित की गई।
- योजना के तहत प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख का बीमा कवर मिलेगा।
- बीमा प्रीमियम का पूरा भार राज्य सरकार वहन करेगी।
- योजना का शुभारंभ 2 जून, 2026 से किया जाएगा।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1, 3 और 4
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) सभी कथन सही
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 मार्च, 2026 को वित्त वर्ष 2026-27 के बजट भाषण में तेलंगाना सरकार ने इंदिराम्मा परिवार जीवन बीमा योजना की घोषणा की।
- उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री भट्टी विक्रमार्क द्वारा घोषित योजना आधिकारिक तौर पर 2 जून, 2026 से शुरू होगी।
- इस योजना के तहत राज्य के लगभग 1.15 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये के बीमा कवरेज का लाभ मिलेगा।
- बीमा प्रीमियम की पूरी लागत राज्य सरकार वहन करेगी।
- नए वित्तीय वर्ष में इस अनूठी जीवन बीमा योजना के लिए 4,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
- इसके अलावा भट्टी ने राजीव आरोग्यश्री ट्रस्ट के माध्यम से लागू की जाने वाली कैशलेस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की घोषणा की
- इस योजना के तहत, लगभग 23.5 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों और उनके परिवारों को सरकारी अस्पतालों और 421 सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 1,998 बीमारियों का इलाज प्रदान किया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…