प्रश्न-27 जनवरी, 2019 को संपन्न इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग का खिताब किसने जीता?
(a) केंटो मोमोटा
(b) आंद्रेस एंटोनसेन
(c) काजुमासा सकाई
(d) एंथोनी सिनीसुका गिनटिंग
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 22-27 जनवरी, 2019 के मध्य BWF वर्ल्ड टूर, 2019 की ग्रेड-2 (सुपर 500) स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता इंडोनेशिया मास्टर्स जकार्ता, इंडोनेशिया में संपन्न हुई।
- प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे-
- पुरुष एकल
- विजेता-एंडर्स एंटोसेन (डेनमार्क)
- उपविजेता-केंटो मोमोता (जापान)
- महिला एकल
- विजेता-साइना नेहवाल (भारत)
- उपविजेता-कैरोलिना मारिन (स्पेन)
- पुरुष युगल
- विजेता-मार्कस फर्नाल्डी गिडेओन और केविन संजया सुकामुल्जो (दोनों इंडोनेशिया)
- उपविजेता-मोहम्मद अहसान और हेंद्रा सेतियावन (दोनों इंडोनेशिया)
- महिला युगल
- विजेता-मिसाकी मात्सुतोमो और अयाका ताकाहाशी (दोनों जापान)
- उपविजेता-किम-सो-येयोंग और कांग ही-योंग (दोनों दक्षिण कोरिया)
- मिश्रित युगल
- विजेता-झेंग सिवेई और हुआंग याकिओंग (दोनों चीन)
- उपविजेता-तोंतोवी अहमद और लिलियाना नातसीर (दोनों इंडोनेशिया)
- फाइनल मुकाबले में पहले सेट के गेम के बाद मारिन ने चोट के कारण मुकाबले से हटने का फैसला किया, जिसके कारण साइना नेहवाल को विजेता घोषित किया गया।
- साइना ने पहली बार इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीता है।
- साइना इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
- साइना से पूर्व यह खिताब वर्ष 2014 में एच.एस. प्रणय ने जीता था, जो इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
- आंद्रेस एंटोनसेन इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन का खिताब जीतने वाले डेनमार्क के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…