इंडिया रैंकिंग-2021

प्रश्न-9, सितंबर 2021 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग रूपरेखा (NIRF) के तहत देश में उच्च शिक्षा के संस्थानों की राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया रैंकिंग्स-2021 जारी की। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 15 अगस्त 2016 को ‘राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग ह्वपरेखा’ (NIRF) की शुह्वआत की थी।
(ii) सभी क्षेत्रों की (Overall) संयुक्त रैंकिंग में आईआईटी, मद्रास को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(iii) विश्वविद्यालयों की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बंगलुह्व शीर्ष स्थान पर है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं-
(a) केवल (ii) एवं (iii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (ii) एवं (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 9, सितंबर 2021 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग ह्वपरेखा (NIRF) के तहत देश में उच्च शिक्षा के संस्थानों की राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया रैकिंग्स (India Rankings), 2021 जारी किया।
  • वर्ष 2021 में कुल मिलाकर 4 श्रेणियां-सभी क्षेत्रों (Overall), विश्वविद्यालय‚ कॉलेज और अनुसंधान संस्थान और 7 विषय इंजीनियरिंग‚ प्रबंधन‚ फार्मेसी‚ वास्तुकला‚ चिकित्सा‚ कानून और दंत चिकित्सा शामिल किए गए हैं।
  • इस वर्ष पहली बार अनुसंधान संस्थाओं को स्थान दिया गया है।
  • इस सर्वे में देश भर के सरकारी और गैर-सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है।
  • सभी क्षेत्रों (Overall) की संयुक्त रैंकिंग में शीर्ष 5 संस्थान हैं-
  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास
  2. भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बंगलुह्व
  3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बॉम्बे
  4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली
  5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर

विश्वविद्यालयों की श्रेणी में शीर्ष 5 संस्थान हैं-

  1. भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बंगलुरु
  2. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली
  3. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी
  4. कलकत्ता विश्वविद्यालय , कोलकाता
  5. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर

इंजीनियरिंग श्रेणी में शीर्ष 3 संस्थान है-

  1. आईआईटी, मद्रास
  2. आईआईटी, दिल्ली
  3. आईआईटी, बॉम्बे

कॉलेजों की श्रेणी में शीर्ष 3 संस्थान

  1. मिरांडा हाउस ‚दिल्ली
  2. लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन, नई दिल्ली
  3. लोयोला कॉलेज‚ चेन्नई

प्रबंधन श्रेणी में शीर्ष, 3 संस्थान हैं-

  1. आईआईएम, अहमदाबाद
  2. आईआईएम, बंगलुरू
  3. आईआईएम, कलकत्ता

फार्मेसी श्रेणी में 3 शीर्ष संस्थान हैं-

  1. जामिया हमदर्द, नई दिल्ली
  2. पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
  3. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस‚ पिलानी

मेडिकल श्रेणी में शीर्ष 3 संस्थान हैं-

  1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
  2. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़
  3. क्रिश्च्यिन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर

आर्किटेक्चर श्रेणी में शीर्ष 3 संस्थान

  1. आईआईटी, रुड़की
  2. एनआईटी, कालीकट
  3. आईआईटी, खड़गपुर

विधि (Law) श्रेणी में शीर्ष 3 संस्थान हैं-

  1. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बंगलुरू
  2. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
  3. नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद

डेंटल श्रेणी में शीर्ष 3 संस्थान हैं-

  1. मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, उडुपी
  2. . डॉ. डी.वाई. पाटिल विद्यापीठ, पुणे
  3. सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज‚ चेन्नई

शोध श्रेणी में शीर्ष 3 संस्थान

  1. भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरू
  2. आईआईटी मद्रास,
  3. आईआईटी बॉम्बे
  • शोध
  • उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 29 सितंबर, 2015 को राष्ट्रीय संस्थानगत रैंकिंग रूपरेखा (NIRF) की शुरूआत की थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1753517