प्रश्न – 5 जून, 2023 को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग रूपरेखा (NIRF) के तहत देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की राष्ट्रीय स्तर पर जारी ‘इंडिया रैंकिंग्स, 2023 ’ से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) इसकी समग्र (Overall) श्रेणी में आईआईटी, दिल्ली को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(2) भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरू, विश्वविद्यालयों की श्रेणी में शीर्ष स्थान पर रहा।
(3) राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग रूपरेखा की शुरूआत 29 सितंबर, 2015 में हुई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) एवं (3)
(b) केवल (2) एवं (3)
(c) केवल (1) एवं (2)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

इस रैंकिंग में कुल मिलाकर 4 श्रेणियां –
1.सभी क्षेत्रों (Overall)
2.विश्वविद्यालयों,
3 अनुसंधान संस्थान
4.कॉलेज तथा , 9 विषय – इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, वास्तुकला, चिकित्सा, कानून और दंत चिकित्सा, कृषि एवं संबद्ध तथा नवाचार शामिल किए गए हैं।













- उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) ने 29 सितंबर, 2015 को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग रूपरेखा (NIRF) की शुरुआत की थी।
लेखक – विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nirfindia.org/nirfpdfcdn/2023/flipbook/index.html