इंडिया रिच लिस्ट, 2018

India's 100 Richest People

प्रश्न-4 अक्टूबर, 2018 को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची जारी की। इस सूची में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) दिलीप सांघवी
(b) लक्ष्मी मित्तल
(c) अजीम प्रेमजी
(d) मुकेश अंबानी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 4 अक्टूबर, 2018 को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ द्वारा भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की वार्षिक सूची (India’s 100 Richest People), 2018 जारी की।
  • इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (RIL) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 47.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार 11वें वर्ष शीर्ष पर रहे।
  • देश की प्रमुख सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी ‘विप्रो’ के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी 21 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर रहे।
  • स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल 18.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहे।




  • 18 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ हिंदुजा परिवार चौथे स्थान पर रहे।
  • पलोनजी मिस्त्री 15.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
  • इसके पश्चात इस सूची में शिव नाडार (14.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर) छठवें, गोदरेज परिवार (14 बिलियन अमेरिकी डॉलर) सातवें, दिलीप सांघवी (12.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर) आठवें, कुमार बिड़ला (12.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर) नौवें तथा गौतम अडानी (11.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर) दसवें स्थान पर रहे।
  • इसके अलावा अन्य प्रमुख लोगों में उदय कोटक (10.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) 12वें, सुनील मित्तल (7.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर) 17वें, आचार्य बालकृष्णा (4.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) 25वें स्थान पर रहे।




  • जिंदल समूह की सावित्री जिंदल 8.35 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ महिलाओं की श्रेणी में प्रथम स्थान पर, जबकि सूची में 14वें स्थान पर रहीं।
  • इस सूची में शामिल अन्य महिलाओं में किरण मजूमदार शॉ 3.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ 39वें स्थान पर तथा लीना तिवारी 2.52 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ 64वें स्थान पर रहीं।
  • इस सूची में पेटीएम के विजय शेखर शर्मा सबसे युवा (40 वर्ष) 2.15 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ 74वें स्थान पर रहे।




  • एलकेम लेबोरेटरी के सम्प्रदा सिंह (92 वर्ष) 3.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ 46वें स्थान पर रहे।

[विवेक कुमार त्रिपाठी ]

संबंधित लिंक…
https://www.forbes.com/india-billionaires/list/
http://www.forbesindia.com/lists/india-rich-list-2018/1731/all