इंडियन एथलेटिक्स अवार्ड्स, 2026

प्रश्न – इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स, 2026 के संबंध में कौन – सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका आयोजन 20 जून, 2026 को नई दिल्ली में हुआ।
(b) इसमें वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट नीरज चोपड़ा को चुना गया है।
(c) वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट पारुल चौधरी चुनी गई हैं।
(d) वर्ष की सर्वश्रेष्ठ उभरती महिला एथलीट सीमा पूनिया चुनी गई हैं।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 20 जून, 2026 को इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स, 2026 का आयोजन नई दिल्ली के ताज पैलेस में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) द्वारा किया गया।
  • इस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और दिग्गजों को सम्मानित किया गया।
  • पहली बार इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स प्रदान की गया है
    ० इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स, 2026 विजेता –
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट – नीरज चोपड़ा (2025 सीज़न में शानदार प्रदर्शन और दोहा में ऐतिहासिक 90.23 मीटर थ्रो के लिए)
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट – पारुल चौधरी (लंबी दूरी की दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए)
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ पुरुष एथलीट – शाहनवाज़ खान
  • .वर्ष की सर्वश्रेष्ठ उभरती महिला एथलीट : पूजा सिंह .वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कोच – परवीर सिंह
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – पीटी उषा, गुरबचन सिंह रंधावा, बहादुर सिंह चौहान, अंजू बॉबी जॉर्ज
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ राज्य संघ – तमिलनाडु एथलेटिक्स संघ
  • एथलेटिक्स को समर्थन देने वाला सर्वश्रेष्ठ राज्य – ओडिशा राज्य सरकार
  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ तकनीकी अधिकारी – डॉ. कुलदीप सिंह

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nationpress.com/web-stories/new-delhi-indian-athletics-awards-2026