प्रश्न – 16 मार्च, 2025 को संपन्न इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20, 2025 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) फाइनल मुकाबले में इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया।
(b) फाइनल में इंडिया मास्टर्स के लिए 50 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेलने वाले अंबाती रायडू, को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
(c) सर्वाधिक विकेट (10 – 10 ) ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के जेवियर डोहर्टी और वेस्टइंडीज मास्टर्स के एश्ले नर्स ने लिए।
(d) इस लीग में सर्वाधिक रन (361) ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के बेन डंक ने बनाए।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 फरवरी से 16 मार्च, 2025 तक इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20, 2025 का आयोजन भारत की मेजबानी में किया गया।
- इस लीग के मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम,नवी मुंबई, बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम,वडोदरा और शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेले गए।
- लीग के 18 मैचों में 6 टीमों ने प्रतिस्पर्धा की।
- प्रतिभागी 6 टीमों में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स,इंग्लैंड मास्टर्स,इंडिया मास्टर्स, साउथ अफ्रीका मास्टर्स, श्रीलंका मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स शामिल थीं।
- फाइनल मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , रायपुर में खेला गया
- फाइनल मुकाबले में इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया।
- वेस्टइंडीज मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 148 रन बनाए, जिसके जवाब में इंडिया मास्टर्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
- फाइनल में इंडिया मास्टर्स के लिए 50 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेलने वाले अंबाती रायडू, को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
- इंडिया मास्टर्स टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर थे।
- इस लीग में सर्वाधिक रन (361) ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के शेन वॉटसन ने बनाए।
- सर्वाधिक विकेट(10 – 10 ) ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के जेवियर डोहर्टी और वेस्टइंडीज मास्टर्स के एश्ले नर्स ने लिए।
- विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
मैच पुरस्कार (Match Awards and Prize Money) –
० बैंक ऑफ बड़ौदा मास्टरस्ट्रोक ऑफ द मैच – अंबाती रायुडू (9 चौके) – 50,000 रुपये
० मैच के सबसे ज्यादा छक्के – अंबाती रायुडू (3 छक्के) – 50,000 रुपये
० मैच के गेमचेंजर – शाहबाज नदीम (4 ओवर में 2/12)
० सबसे किफायती गेंदबाज- शाहबाज नदीम (3.00 की किफायती दर)
० सीजन पुरस्कार सीजन के सबसे ज्यादा चौके – कुमार संगकारा – 38 चौके (5 लाख रुपये)
० सीजन के सबसे ज्यादा छक्के: शेन वॉटसन – 25 छक्के (5 लाख रुपये)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.cricbuzz.com/cricket-series/9435/international-masters-league-t20-2025/matches
https://www.cricbuzz.com/cricket-series/9435/international-masters-league-t20-2025