प्रश्न – 1 मई, 2025 को ‘आहार मित्र’ मोबाइल ऐप किस राज्य सरकार के श्रम विभाग द्वारा लॉन्च किया गया है?
(a) उत्तर प्रदेश (b) राजस्थान
(c) हरियाणा (d) पंजाब
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1 मई, 2025 को हरियाणा श्रम विभाग द्वारा आहार मित्र’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया।
- यह ऐप उपयोगकर्ताओं को निकटतम अटल – श्रमिक – किसान कैंटीन की लोकेशन, सेवा की उपलब्धता, योजनाओं की जानकारी और फीडबैक देने जैसी सुविधाएँ प्रदान करेगा।
- इस व्यवस्था को कारगर तरीके से लागू करने के लिए सभी अटल – श्रमिक – किसान कैंटीनों में एआई सक्षम फेस बायोमेट्रिक सिस्टम लगाए जा रहे हैं ताकि लाभार्थियों की सटीक गिनती की जा सके।
- ‘आहार मित्र’ ऐप ऐन्ड्रॉइड फ़ोन पर उपलब्ध है और इसका ios संस्करण शीघ्र ही लॉन्च किया जाएगा।
- ऐप में लोकेशन मैपिंग, भोजन डैशबोर्ड और शिकायत निवारण प्रणाली जैसी विशेषताएं भी शामिल हैं।
- हरियाणा श्रम विभाग इस योजना के कार्यान्वयन, अनुदान और निगरानी के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।
- ध्यातव्य है कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश भर में कुल 196 अटल – श्रमिक – किसान कैंटीनों का संचालन प्रारंभ किया है।
- इन कैंटीनों के ज़रिए सरकार श्रमिकों, किसानों और दिहाड़ी मज़दूरी करने वाले वर्गों के लिए रियायती दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रही है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…