प्रश्न – अप्रैल ,2025 में आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते पर संयुक्त समिति की 8वीं बैठक,2025 कहां आयोजित हुई ?
(a) मुंबई (b) नई दिल्ली
(c) बैंकाक (d) जयपुर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 से 11 अप्रैल, 2025 तक आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते पर संयुक्त समिति की 8वीं बैठक,2025 नई दिल्ली में आयोजित की गई।
- यह आयोजन हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया गया।
- बैठक की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री राजेश अग्रवाल और उप सह-अध्यक्ष मलेशिया सरकार के निवेश, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ निदेशक डॉ. सुगुमारी एस. षणमुगम ने की।
- बैठक में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम सहित आसियान देशों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
- समिति का प्राथमिक उद्देश्य एआईटीआईजीए की जारी समीक्षा को आगे बढ़ाना था
- जिसका लक्ष्य समझौते को आधुनिक बनाना था ताकि यह अधिक प्रभावी, उपयोगकर्ता अनुकूल और व्यापार अनुकूल हो सके।
- उल्लेखनीय है की आसियान भारत के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापार साझेदार बना हुआ है, जो भारत के वैश्विक व्यापार का लगभग 11 प्रतिशत हिस्सा है।
- वित्त वर्ष 2023-24 में भारत और आसियान के बीच द्विपक्षीय व्यापार 121 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…