प्रश्न – 26 अक्टूबर, 2025 को दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) का 11वाँ सदस्य कौन-सा देश बना?
(a) भूटान (b) तिमोर-लेस्ते
(c) नेपाल (d) पापुआ न्यू गिनी
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 अक्टूबर, 2025 को पूर्वी तिमोर (तिमोर-लेस्ते) 14 वर्ष की प्रतीक्षा के बाद आधिकारिक रूप से दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) का 11वाँ सदस्य बना।
- मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित आसियान के वार्षिक शिखर सम्मेलन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में इसे शामिल किया गया
- वर्ष 1999 के बाद से यह समूह का पहला विस्तार है।
- पूर्वी तिमोर को वर्ष 2022 में क्षेत्रीय निकाय में पर्यवेक्षक का दर्जा दिया गया था, लेकिन विभिन्न चुनौतियों के कारण इसकी पूर्ण सदस्यता में देरी हुई।
- इस सदस्यता से पूर्वी तिमोर को आसियान के मुक्त व्यापार समझौतों में भाग लेने, निवेश के अवसर प्राप्त करने और व्यापक क्षेत्रीय बाज़ार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
- आसियान की स्थापना वर्ष 1967 में थाईलैंड के बैंकॉक में हुई थी, जब आसियान के संस्थापक सदस्यों-इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड ने आसियान घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए थे।
- ब्रुनेई दारुस्सलाम वर्ष 1984 में आसियान में शामिल हुआ, उसके बाद वर्ष 1995 में वियतनाम, वर्ष 1997 में लाओस और म्यांमार, तथा वर्ष 1999 में कंबोडिया इसमें शामिल हुआ।
- पूर्वी तिमोर, जिसे 18वीं शताब्दी में पुर्तगाल ने उपनिवेश बनाया था, पुर्तगाल के शासन के बाद वर्ष 1975 में इंडोनेशिया द्वारा कब्ज़ा कर लिया गया था, जिसके कारण यहाँ स्वतंत्रता के लिये एक लंबा संघर्ष चला।
- वर्ष 2002 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस देश को आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…