प्रश्न-10 नवंबर, 2016 को आर्थिक संपादक सम्मेलन,-2016 का आयोजन कहां पर किया जा रहा है?
(a)नई दिल्ली
(b)चंडीगढ़
(c)पुणे
(d)जयपुर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 10 नवंबर, 2016 को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के मंत्री अरूण जेटली द्वारा नई दिल्ली में दो दिवसीय (10-11 नवंबर, 2016) आर्थिक संपादकों के सम्मेलन (Economic Editors Conference) 2016 का उद्घाटन किया गया।
- यह सम्मेलन पत्र सूचना कार्यालय (PIB-Press Information Bureau) वित्त मंत्रालय के सहयोग से आयोजित कर रहा है।
- इस सम्मेलन को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य इस सम्मेलन में भाग ले रहे भारत सरकार के विभिन्न विभागों/मंत्रालयों की प्रमुख नीतिगत पहलों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के विषय में मीडिया के लोगों को जानकारी देना है।
- सम्मेलन में देश में विभिन्न भागों से लगभग 75 संपादक भाग ले रहे हैं।
- इस सम्मेलन में वित्त मंत्रालय के अलावा वाणिज्य और उद्योग, रेल, सड़क, परिवहन व राजमार्ग, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, सूचना प्रौद्योगिकी और नीति आयोग सहित आर्थिक और बुनियादी ढांचा क्षेत्र के अन्य मंत्रालय और विभाग भाग ले रहे हैं।
- इस अवसर पर विज्ञापन और दृश्य एवं श्रव्य प्रचार निदेशालय (DAVP) द्वारा ‘भारत की आजादी के 70 साल’ विषय पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=56043
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=153399
http://ddinews.gov.in/Hindi/Home%20-%20Headlines/Pages/economic%20editor%20conference.aspx
https://www.indianbureaucracy.com/arun-jaitley-inaugurates-2-day-economic-editors-conference/#sthash.vvL0k1kB.dpbs