प्रश्न – अप्रैल, 2026 में प्रस्तावित “आर्क डी ट्रम्प” (Arc de Trump) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –
- यह वाशिंगटन डीसी में बनाया जाना प्रस्तावित है।
- इसकी ऊँचाई लगभग 150 फीट प्रस्तावित है।
- इसे अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रस्तावित किया गया है।
नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1 और 2 (b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3 (d) ) 1, 2 और 3
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अप्रैल, 2026 में व्हाइट हाउस ने सोने की नक्काशी से सजे एक विशाल विजय मेहराब (triumphal arch) की योजना का अनावरण किया है, जिसे “आर्क डी ट्रम्प” नाम दिया गया है।
- इसे वाशिंगटन डीसी में क्षेत्र में Memorial Circle क्षेत्र में प्रस्तावित किया गया है।
- प्रस्तावित 250 फीट ऊंचा यह आर्च सेमेट्री के प्रवेश द्वार और लिंकन मेमोरियल के बीच एक ट्रैफिक सर्कल पर बनाया जाना है।
- इसके शीर्ष पर पंखों वाली ‘लेडी लिबर्टी’ की एक स्वर्ण प्रतिमा होगी, जो एक ढाल और मशाल थामे हुए दिखाई गई है।
- इस प्रतिमा के नीचे दो सुनहरे ईगल (गरुड़) भी दर्शाए गए हैं। ये डिजाइन वॉशिंगटन की आर्किटेक्चरल फर्म हैरिसन डिज़ाइन द्वारा तैयार किए गए हैं।
- ट्रंप प्रशासन ने इन डिज़ाइनों को ‘कमीशन ऑन फाइन आर्ट्स’ के साथ साझा किया है, जिसे इस परियोजना को मंजूरी देनी होगी।
- यह संरचना पेरिस के ‘आर्क डी ट्रायम्फ’ से प्रेरित है, लेकिन यह उससे 80 फीट से अधिक ऊंची होगी और पास के लिंकन मेमोरियल की ऊंचाई से दोगुनी से भी ज्यादा होगी।
- यह परियोजना अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रस्तावित की गई है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nytimes.com/2026/04/15/us/politics/trump-arch-dc.html