प्रश्न-28 अगस्त, 2017 को और आर्थिक रूप से पिछड़े हुये लोगों के लिए स्वास्थ सेवा योजना ‘आरोग्य भाग्य योजना’ किस राज्य ने लांच किया है?
(a) महाराष्ट्र
(b) उत्तर प्रदेश
(c) कर्नाटक
(d) केरल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 28 अगस्त, 2017 को कर्नाटक राज्य सरकार ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुये लोगों को मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए आरोग्य भाग्य योजना लांच की।
- आरोग्य भाग्य योजना को विश्व स्वास्थ्य संगठन के यूएचसी कार्यक्रम (Universal Health Coverage) के अंतर्गत लागू किया जायेगा।
- राज्य के 1.4 करोड़ परिवार (83% जनसंख्या) को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जायेगा।
- आरोग्य भाग्य योजना सात विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का एकीकरण कर के बनाई गई है, जिसमें राजीव आरोग्य भाग्य योजना, अटल आरोग्यश्री योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना आदि शामिल हैं।
- इस योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 869.4 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है।
- योजना को लागू करने के लिए आधार कार्ड से लिंक एक यूनिवर्सल स्वास्थ्य कार्ड बनाया जायेगा।
- योजना के तहत सरकारी व निजी अस्पतालों में कैशलेस भुगतान द्वारा लोगों का इलाज किया जायेगा।
- यह योजना ‘इलाज पहले-भुगतान बाद में’ सिद्धांत पर आधारित है।
- ‘आरोग्य भाग्य योजना’ 1 नवंबर, 2017 को कन्नड़ राज्योत्सव दिवस/कर्नाटक राज्य दिवस को लागू किया जायेगा।
संबंधित लिंक
http://timesofindia.indiatimes.com/city/bengaluru/karnataka-to-introduce-arogya-bhagya-scheme-for-all-bpl-and-apl-families/articleshow/59446123.cms
http://www.uniindia.com/karnataka-to-merge-health-schemes-launch-arogya-bhagya/states/news/972989.html