प्रश्न – 20 अप्रैल, 2025 को संपन्न गोल्फ प्रतियोगिता आरबीसी हेरिटेज, 2025 का खिताब किसने जीता है?
(a) डैनियल बर्जर (b) ब्रायन हार्मन
(c) एंड्रयू नोवाक (d) जस्टिन थॉमस
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 – 20 अप्रैल, 2025 के मध्य पीजीए टूर सत्र, 2025 की गोल्फ प्रतियोगिता आरबीसी हेरिटेज, 2025 हार्बर टाउन गोल्फ लिंक्स – हिल्टन हेड आइलैंड, दक्षिण कैरोलिना (USA) में आयोजित हुई।
- इस गोल्फ प्रतियोगिता का खिताब अमेरिका के शीर्ष पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी जस्टिन थॉमस ने जीत लिया।
- अमेरिकी पेशेवर गोल्फर एंड्रयू नोवाक दूसरे स्थान पर रहे।
- अमेरिकी पेशेवर गोल्फर डैनियल बर्जर, ब्रायन हार्मन, मैवरिक मैकनीली और कनाडा के मैकेंज़ी ह्यूज ने सयुंक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pgatour.com/tournaments/2025/rbc-heritage/R2025012