प्रश्न – – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- आरबीआई रीलाथॉन, 2026 की शुरुआत भारतीय रिजर्व बैंक, तिरुवनंतपुरम द्वारा की गई।
- यह अभियान मुख्य रूप से स्कूल विद्यार्थियों को डिजिटल बैंकिंग सिखाने के लिए शुरू किया गया है।
- इसका उद्देश्य साइबर-आधारित वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 जून, 2026 को अपनी तरह की पहली पहल में, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), तिरुवनंतपुरम ने आरबीआई रीलाथॉन, 2026 की शुरुआत की।
- इस अभियान का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक रावाडा ए चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम स्थित आरबीआई कार्यालय में आयोजित एक समारोह में किया।
- यह साइबर-आधारित वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए कॉलेज के छात्रों को लक्षित करते हुए एक राज्यव्यापी जन जागरूकता अभियान है।
- आरबीआई रीलथॉन, 2026 को तीन चरणों वाली राज्यव्यापी जागरूकता पहल के रूप में तैयार किया गया है।
- पहले चरण में, लगभग 150 कॉलेजों में स्मार्ट ऋण और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- दूसरे चरण में रील बनाने की प्रतियोगिता होगी जिसमें छात्र अवैध ऋण आवेदनों, फर्जी खातों, डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर स्वच्छता जैसे विषयों पर लघु वीडियो बनाएंगे।
- कई दौर के मूल्यांकन के बाद, चयनित प्रविष्टियाँ इस वर्ष के अंत में आयोजित होने वाले भव्य समापन समारोह में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
- साइबर वित्तीय धोखाधड़ी ऐसे अपराधों को कहा जाता है जिनमें डिजिटल प्लेटफॉर्म, मोबाइल ऐप, इंटरनेट या इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणालियों का उपयोग करके लोगों को ठगा जाता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…