आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस

world iodine deficiency day 2016

प्रश्न-विश्व आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 24 अक्टूबर
(b) 22 अक्टूबर
(c) 21 अक्टूबर
(d) 23 अक्टूबर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 अक्टूबर, 2016 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस’ (World Iodine Deficiency Disorders (IDD) Prevention Day) मनाया गया।
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य आयोडीन के पर्याप्त उपयोग के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है।
  • विश्व भर में आयोडीन अल्पता विकार प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बन गई है।
  • आज के परिदृश्य में विश्व की एक तिहाई आबादी को आयोडीन अल्पता विकार से पीड़ित होने का खतरा है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, लगभग 54 देशों में आयोडीन अल्पता अभी तक मौजूद है।
  • आयोडीन सूक्ष्म पोषक तत्व है, जो कि मानव वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक है।
  • आयोडीन अल्पता के कारण थायरॉयड ग्रंथि का बढ़ना, मंदबुद्धि, बच्चों में संज्ञानात्मक विकास की कमी आदि विकार हो सकते हैं।
  • आयोडीन का सबसे समान्य स्रोत नमक है।
  • आयोडीन नमक आयोडीन यौगिक से युक्त सामान्य नमक होता है।
  • एक सामान्य व्यक्ति को प्रतिदिन आयोडीन की औसतन

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.nhp.gov.in/global-iodine-deficiency-disorders-prevention-day_pg