आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन के बीच समझौता

Cabinet approves Agreement for collaborative activities in the area of Traditional Medicine between Ministry of AYUSH and the World Health Organization

प्रश्न-हाल ही में मंत्रिमंडल ने आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन के बीच किस क्षेत्र में सहयोगात्मक गतिविधियों के लिए समझौते को मंजूरी दी?
(a) योग के क्षेत्र में
(b) एलोपैथी के क्षेत्र में
(c) पारंपरिक औषधि के क्षेत्र में
(d) चिकित्सा उपकरण के विकास के क्षेत्र में
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 17 फरवरी, 2016 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.), जिनेवा के बीच पारंपरिक औषधि के क्षेत्र में सहयोगात्मक गतिविधियों के लिए होने वाले समझौते को मंजूरी प्रदान की।
  • इससे विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ लंबी अवधि के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय स्वीकार्यता बढ़ाने और आयुष प्रणाली को ब्रांड बनाने में मदद मिलेगी।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन पारंपरिक औषधि नीति 2014 से 2023 के कार्यान्वयन में सहक्रियता बढ़ाने के लिए विशेष रूप से आयुष प्रणाली के संदर्भ में तीसरी पार्टियों के साथ सहयोग किया जाएगा।
  • इस समझौते के तहत लंबी अवधि के सहयोग के पहले कदम में भारत, विश्व स्वास्थ्य संगठन को निम्नलिखित तकनीकी आलेख/प्रकाशन तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपेगा, जिससे भारतीय प्रणाली को बेहतर अंतर्राष्ट्रीय स्वीकार्यता दिलाने में मदद मिलेगी-
    (1) योग में प्रशिक्षण के लिए मानदंड
    (2) आयुर्वेद चिकित्सा के लिए मानदंड
    (3) यूनानी औषधि के लिए मानदंड
    (4) पंचकर्म चिकित्सा के लिए मानदंड

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=46051