आयुष्मान भारत योजना, 2025

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आयुष्मान भारत योजना (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – PMJAY) के संबंध में सही नहीं है?
(a) 23 सितंबर, 2025 को विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना की 7वीं वर्षगांठ मनाई गई।
(b) इस योजना को पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (NHPS) कहा जाता था, बाद में इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना किया गया।
(c) आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को रांची, झारखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
(d) आयुष्मान भारत योजना का क्रियान्वयन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा सीधे किया जाता है, इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की कोई भूमिका नहीं है।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23 सितंबर, 2025 को, विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना की 7वीं वर्षगांठ मनाई गई।
  • इस योजना को पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (NHPS) नाम से जाना जाता था, बाद में इस योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) कर दिया गया।
  • इस योजना में तत्कालीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (RSBY) को भी शामिल किया गया है, जिसे वर्ष 2008 में शुरू किया गया था।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर, 2018 को रांची, झारखंड में आयुष्मान भारत (AB) योजना का शुभारंभ किया था।
  • यह भारत सरकार (GOI) की एक प्रमुख योजना है, जिसे सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 2017 की सिफारिश पर शुरू किया गया है।
  • इस योजना को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MOHAFW) के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा अलग-अलग राज्यों द्वारा स्थापित राज्य स्वास्थ्य एजेंसियों (SHA) के साथ साझेदारी में लागू किया गया था।
  • इस योजना में दो परस्पर संबंधित घटक – स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र (HWC) और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) शामिल हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://nha.gov.in/PM-JAY