प्रश्न – अगस्त‚ 2023 में कौन-सा राज्य आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) माइक्रोसाइट्स शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?
(a) आंध्र प्रदेश (b) मिजोरम
(c) महाराष्ट्र (d) उत्तर प्रदेश
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

- राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) द्वारा देश भर में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) को त्वरित रूप से अपनाने हेतु 100 माइक्रोसाइट्स परियोजना की घोषणा की गई थी।
- एबीडीएम माइक्रोसाइट्स परिभाषित भौगोलिक क्षेत्र है‚ जहां छोटे और मध्यम स्तर के निजी सेवा प्रदाताओं तक पहुंच के केंद्रित प्रयास किए जाएंगे।
- एनएचए द्वारा पहले मुंबई‚ अहमदाबाद और सूरत में माइक्रोसाइट्स प्रायोगिक परियोजनाओं की देखरेख की गई थी।
- इन परियोजनाओं से मिली सीख और अनुभवों को एबीडीएम के तहत 100 माइक्रोसाइट्स परियोजना की समग्र संरचना में शामिल किया गया है।
- ध्यातव्य है कि मिजोरम के अतिरिक्त आंध्र प्रदेश‚ मध्य प्रदेश‚ उत्तर प्रदेश‚ महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों ने भी एबीडीएम माइक्रोसाइट्स के कार्यान्वयन के संबंध में महत्वपूर्ण प्रगति की है‚ जहां कुछ हफ्तों में ऐसी और माइक्रोसाइट्स शुरू होने की संभावना है।
लेखक – विजय
संबंधित लिंक भी देखें…