आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के प्रौद्योगिकी साझेदारों का सम्मेलन‚ 2022

प्रश्न-13 मई‚ 2022 को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के प्रौद्योगिकी साझेदारों का सम्मेलन‚ 2022 कहां संपन्न हुआ?
(a) नई दिल्ली
(b) मुंबई
(c) कोलकाता
(d) जयपुर
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 13 मई‚ 2022 को ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ (ABDM) के प्रौद्योगिकी साझेदारों का सम्मेलन‚ 2022 नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
  • इसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा आयोजित किया गया है।
  • इस कार्यक्रम में सरकारी और निजी क्षेत्र के 40 से अधिक हेल्थ टेक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
  • इसमें भारत के डिजिटल हेल्थ इको-सिस्टम को और मजबूत करने के बारे में चर्चा की गई।
  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन क्या है?
  • सभी भारतीय नागरिकों को अस्पतालों, बीमा फर्मों और नागरिकों को आवश्यकता पड़ने पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक पहुंचने में मदद करने हेतु डिजिटल स्वास्थ्य आईडी करने हेतु इसे 27 सितंबर‚ 2021 को लांच किया गया था।
  • इसका प्रमुख उद्देश्य देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए तकनीकी लाभ उठाना है।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) आयुष्मान भारत योजना’ का क्रियान्वयन करता है।
  • स्थापना-वर्ष 2018
  • वर्तमान में डॉ. आर.एस. शर्मा NHA के सीईओ हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1825162#:~:text=The%20National%20Health%20Authority%20(NHA,Delhi%20on%2013th%20May%202022.