प्रश्न – हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रतिवर्ष किस तिथि को आयुर्वेद दिवस मनाने के लिए निर्धारित किया है?
(a) 23 सितंबर (b) 20 अक्टूबर
(c) 15 जुलाई (d) 18 नवंबर
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 मई ,2025 को आयुष मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार , केंद्र सरकार ने प्रतिवर्ष 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाने के लिए निर्धारित किया है।
- 23 मार्च 2025 को जारी राजपत्र अधिसूचना के जरिए यह बदलाव लागू किया गया है, जो पहले धनतेरस के दिन आयुर्वेद दिवस मनाने प्रथा से एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है, जो चंद्र कैलेंडर के आधार पर परिवर्तनशील था।
- आयुर्वेद दिवस को हर साल आयुर्वेद को एक वैज्ञानिक साक्ष्य-आधारित और समग्र चिकित्सा प्रणाली के रूप में बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता रहा है, जो निवारक स्वास्थ्य देखभाल और कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- अब तक, आयुर्वेद दिवस धनतेरस के साथ मनाया जाता था, जो हिंदू मास कार्तिक (आमतौर पर अक्टूबर या नवंबर) में पड़ता है।
- हालांकि, धनतेरस की तारीख हर साल बदलती रहती थी, जिसके कारण आयुर्वेद दिवस की तारिख निश्चित नहीं थी।
- उल्लेखनीय है की चुनी गई तारीख 23 सितंबर, शरद विषुव के साथ मेल खाती है, जब दिन और रात लगभग बराबर होते हैं।
- यह खगोलीय घटना प्रकृति में संतुलन का प्रतीक है, जो आयुर्वेद दर्शन के साथ पूर्ण रूप से मेल खाती है, जो मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन पर जोर देता है।
- विषुव, ब्रह्मांडीय सामंजस्य का प्रतिनिधित्व करता है, आयुर्वेद के सार को रेखांकित करता है- प्रकृति के साथ संतुलन में जीना।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…