आयकर विधेयक, 2025

प्रश्न – आयकर विधेयक, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.यह विधेयक आयकर अधिनियम,1961 का स्थान लेगा।
2.विधेयक में “आकलन वर्ष” (Assessment Year) और “पिछला वर्ष” (Previous Year) को हटाकर “कर वर्ष” (Tax Year) शब्द करने का प्रावधान है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 फरवरी, 2025 को आयकर विधेयक, 2025 संसद में पेश किया गया।
  • यह विधेयक आयकर अधिनियम,1961 का स्थान लेगा।
  • यदि विधेयक पारित हो जाता है तो यह 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा।
  • नए विधेयक का उद्देश्य कर कानूनों को सरल बनाना, स्पष्ट शब्दावली प्रस्तुत करना और आधुनिक कर अवधारणाओं को शामिल करना है।
  • विधेयक में “आकलन वर्ष” (Assessment Year) और “पिछला वर्ष” (Previous Year) को हटाकर “कर वर्ष” (Tax Year) शब्द करने का प्रावधान है।
  • धाराओं (Sections) की संख्या 1961 के आयकर अधिनियम में 298 थी, जिसे बढ़ाकर 536 कर दिया गया है।
  • अनुसूचियों (Schedules) की संख्या 14 से बढ़ाकर 16 कर दी गई है।
  • अध्याय 47 से घटाकर 23 कर दिया गया है और शब्द 512,535 से घटाकर 259,676 कर दिए गए हैं।
  • अनावश्यक प्रावधानों (Provisos) और व्याख्याओं (Explanations) को हटाया गया है
  • नए आयकर विधेयक से करदाताओं के लिए उपलब्ध कटौतियों और छूटों की संख्या को न्यूनतम करके कर ढांचे को सरल बनाने की उम्मीद है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2102826

https://incometaxindia.gov.in/Documents/income-tax-bill-2025/income-tax-bill-2025.pdf