आम महोत्सव‚ 2022

mango festival beharin

प्रश्न-13-20 जून‚ 2022 के मध्य आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए किस देश में ‘आम महोत्सव’ का आयोजन किया गया है?
(a) कतर
(b) यूएई
(c) बहरीन
(d) सऊदी अरब
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 13-20 जून‚ 2022 के मध्य आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बहरीन में ‘आम महोत्सव’ का आयोजन किया गया है।
  • 8 दिवसीय इस महोत्सव का आयोजन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादन निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) द्वारा बहरीन में भारतीय दूतावास और अल जजीरा समूह के सहयोग से किया गया।
  • महोत्सव में पूर्वी राज्यों पश्चिम बंगाल‚ बिहार‚ झारखंड‚ उत्तर प्रदेश और ओडिश के आमों की 34 किस्मों को बहरीन के अल जीजीरा समूह सुपरमार्केट के 8 अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शित किया गया है।
  • पश्चिम बंगाल से आम की 27 अलग-अलग किस्में‚ भावानी‚ दाउद भोग‚ आम्रपाली‚ गोल-रखास‚ रोगनी‚ दिलशाद‚ चटर्जी‚ बिमली‚ रतन केवडा‚ मल्लिका‚ अनारस‚ साहेबपास और किशनभोग‚ लक्ष्मण भोग मधु लतिका‚ रसगुल्ला‚ द्वारिका‚ राजा भोग‚ अमृत भोग‚ अरजनमा‚ नीलांजना‚ रानी पंसद‚ राखल भोग‚ देसी सुंदरी‚ लंगड़ा‚ हिमसागर और खिरसापति हैं।
  • झारखंड के कमली और बीजू‚ जबकि बिहार के जरदालू जो कि जीआई-टैग की नई किस्म है और लंगड़ा इस महोत्सव‚ में प्रदर्शित किए गये।
  • महोत्सव में ओडिशा के बेंगनपल्ली और हिमसागर और उत्तर प्रदेश के दशहरी किस्में भी शामिल है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1833907