आपदा राहत अभ्यास

Disaster Relief Exercise

प्रश्न-एशिया क्षेत्रीय मंच (Asian Regional Forum) के आपदा राहत अभ्यास (Disaster Relief Exercise) में भारत के किस जलयान ने हिस्सा लिया?
(a) आइएनएस सरयू
(b) आइएनएस विराट
(c) आइएनएस कोमार्ता
(d) आइएनएस सिंधु रक्षक
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 24- 28 मई, 2015 को एशिया क्षेत्रीय मंच के आपदा राहत अभ्यास (DiREx-15) का आयोजन हुआ।
  • इसका आयोजन पेनांग, मलेशिया में हुआ।
  • इस आपदा राहत अभ्यास में चीन, मलेशिया, थाइलैंड और भारत सहभागी रहें।
  • भारत की ओर से ‘आइएनएस सरयू’(INS Saryu) ने भाग लिया। यह अंडमान-निकोबार कमांड से संबंधित है।
  • यह राहत अभ्यास आपदा के समय राहत एवं बचाव से संबंधित है।
    यह आपदा राहत अभ्यास (DiREx-15) का तृतीय संस्करण है। प्रथम फिलीपींस (2009) और दूसरा इंडोनेशिया (2011) में संपन्न हुआ।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.indiannavy.gov.in/hi/node/2458?page=0,0
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=121956