आदी महोत्सव, असम

प्रश्न-16 फरवरी, 2018 से शुरू दस दिवसीय आदि महोत्सव का आयोजन असम में कहां किया गया?
(a) सिलचर
(b) डिब्रूगढ़
(c) गुवाहाटी
(d) जोरहाट
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 16 फरवरी, 2018 को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी, असम में आदिवासी त्योहार ‘आदी महोत्सव’ का उद्घाटन किया।
  • इसका आयोजन गुवाहाटी में गांधी मंदिर इंडोर स्टेडियम में किया गया।
  • इस महोत्सव का आयोजन जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ द्वारा संयुक्त रूप से जनजातीय मामलों के मंत्रालय के साथ किया गया।
  • इस 10 दिवसीय महोत्सव का समापन 25 फरवरी, 2018 को हुआ।
  • आदी महोत्सव के दौरान आदिवासी समुदायों द्वारा अपनी संस्कृति और कला का जश्न मनाया जाता है।
  • छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू व कश्मीर, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम आदि राज्यों के स्थानीय कारीगरों और कलाकारों ने इस समारोह में भागीदारी की।

संबंधित लिंक
http://northeastnews.in/news_details.php?c=10&%20n=19710#.Wpa8mVpubIU