प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
- 23-27 जुलाई, 2025 तक आदि तिरुवथिरई महोत्सव तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम में आयोजित किया गया
- महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के अवसर पर इस महोत्सव का आयोजन किया गया
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 – 27 जुलाई, 2025 तक आदि तिरुवथिरई महोत्सव तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम में आयोजित किया गया
- इस महोत्सव का आयोजन संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के अवसर पर किया गया
- यह विशेष उत्सव राजेंद्र चोल के दक्षिण पूर्व एशिया तक की पौराणिक समुद्री यात्रा के 1,000 वर्ष पूरे होने और प्रतिष्ठित गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर के निर्माण की शुरुआत का भी स्मरण कराता है, जो चोल वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण है।
- महोत्सव के मुख्य उद्देश्य-
- शैव सिद्धांत की गहन दार्शनिक जड़ों और इसके प्रसार में तमिल की भूमिका को उजागर करना;
- तमिल संस्कृति के आध्यात्मिक ताने-बाने में नयनारों के योगदान को सम्मानित करना; और
- शैव धर्म, मंदिर वास्तुकला, साहित्य और शास्त्रीय कलाओं को बढ़ावा देने में राजेंद्र चोल प्रथम और चोल राजवंश की असाधारण विरासत का जश्न मनाना
- यह महोत्सव समृद्ध तमिल शैव भक्ति परंपरा का भी जश्न मनाता है, जिसें चोलों द्वारा उत्साहपूर्वक समर्थन दिया गया था और 63 नयनारों- तमिल शैव धर्म के संत-कवियों- द्वारा अमर कर दिया गया था।
- इस महोत्सव में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) चोल शैव धर्म और मंदिर वास्तुकला पर विशेष प्रदर्शनियों का आयोजन किया
- 27 जुलाई,2025 को महोत्सव के भव्य समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
- उनके साथ तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित हुए।
- इस दिन कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने एक विशेष भरतनाट्यम समूह गायन प्रस्तुत किया, जिसके बाद पारंपरिक ओथुवरों द्वारा देवराम थिरुमुराई का गायन हुआ।
- साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित देवराम भजनों पर एक पुस्तिका का औपचारिक विमोचन भी किया गया।
- महोत्सव का समापन महान उस्ताद पद्म विभूषण इलैयाराजा और उनकी मंडली द्वारा एक संगीतमय प्रस्तुति के साथ किया, जो चोल युग की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रतिभा को एक सच्ची श्रद्धांजलि थी।
- राजेंद्र चोल प्रथम (1014-1044 CE) के बारे में –
- वे भारतीय इतिहास के सबसे शक्तिशाली और दूरदर्शी शासकों में से एक थे।
- उनके नेतृत्व में चोल साम्राज्य ने दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में अपना प्रभाव बढ़ाया।
- उन्होंने अपने विजयी अभियानों के बाद गंगईकोंडा चोलपुरम को अपनी शाही राजधानी के रूप में स्थापित किया और वहां उनके द्वारा निर्मित मंदिर 250 वर्षों से भी अधिक समय तक शैव भक्ति, मोनुमेंटल वास्तुकला और प्रशासनिक कौशल का प्रतीक रहा।
- आज, यह मंदिर एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में खड़ा है, जो अपनी जटिल मूर्तियों, चोल कांस्य और प्राचीन शिलालेखों के लिए प्रसिद्ध है।
- उन्होंने बंगाल के पाल शासक महिपाल को पराजित कर ‘गंगईकोंड’ की उपाधि धारण की।
- उन्होंने सुमात्रा, जावा, मलाया आदि दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्रों में नौसैनिक विजय प्राप्त की थी ।
- यह भारत का पहला समुद्री अभियान था जिसे एक संगठित साम्राज्य द्वारा संचालित किया गया था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…