आदिशक्ति अभियान

प्रश्न – आदिशक्ति अभियान से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए––
(i) 7 मई, 2025 को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए आदिशक्ति अभियान शुरू करने को मंजूरी प्रदान की।
(ii) अभियान के क्रियान्वयन के लिए कुल 10.50 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) और (ii) दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7 मई, 2025 को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए आदिशक्ति अभियान शुरू करने को मंजूरी प्रदान की।
  • यह घोषणा अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर उनके जन्मस्थान चौंडी में आयोजित एक विशेष कैबिनेट बैठक के दौरान की गई।
  • अभियान के क्रियान्वयन के लिए कुल 10.50 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।
  • इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और जागरूकता सुनिश्चित करना है।
  • यह अभियान कुपोषण, शिशु और मातृ मृत्यु दर, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और बाल विवाह जैसे प्रमुख मुद्दों को संबोधित करेगा।
  • यह पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को भी बढ़ावा देगा।
  • अभियान के सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए गांव, तालुका, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर समितियां बनाई जाएंगी।
  • ये समितियां जागरूकता फैलाने, स्थानीय मुद्दों की पहचान करने और समय पर समाधान करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
  • सरकार सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट कार्य को पुरस्कृत करने के लिए आदिशक्ति पुरस्कार भी शुरू करेगी।
  • ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक सालाना किया जाएगा और मार्च के पहले सप्ताह में पुरस्कार समारोह आयोजित किए जाएंगे।
  • चयन तालुका, जिला और राज्य स्तर पर होगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cnbctv18.com/india/maharashtra-launches-adishakti-abhiyan-for-women-empowerment-%E2%82%B910-50-crore-allocated-for-statewide-women-centric-campaign-19600237.htm