प्रश्न-22 जनवरी, 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नाविकों के लिए प्रशिक्षण, प्रमाणन एवं निगरानी मानक, 1978 पर किस विनियमन के अनुरूप प्रमाण-पत्रों को एकपक्षीय/द्विपक्षीय मान्यता हेतु आदर्श समझौता-ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की?
(a) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के विनियमन 1/14
(b) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के विनियमन 1/12
(c) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के विनियमन 1/11
(d) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के विनियमन 1/10
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 22 जनवरी, 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा नाविकों के लिए प्रशिक्षण, प्रमाणन एवं निगरानी मानक (STCW), 1978 पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के विनियमन 1/10 के अनुरूप प्रमाण-पत्रों की एकपक्षीय/द्विपक्षीय मान्यता हेतु आदर्श समझौता-ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की गई।
- इस समझौता-ज्ञापन पर जहाजरानी मंत्रालय के प्रभारी मंत्री और विदेश मंत्री की अनुमति से जहाजरानी महानिदेशालय, भारत सरकार द्वारा दूसरे देशों के अपने समकक्षों के समक्ष हस्ताक्षर किया जाएगा।
- एकपक्षीय समझौते से भारतीय नाविकों को जहाजरानी महानिदेशालय द्वारा जारी प्रमाण-पत्रों को दूसरे देश से एकपक्षीय मान्यता मिलने में आसानी होगी।
- इस समझौते से भारतीय नाविक रोजगार हेतु उस देश के झंडे तले जहाज पर तैनात हो सकेंगे, जिससे रोजगार के अवसर में भी वृद्धि होगी।
- प्रस्तावित समझौता-ज्ञापन से भारत और वह देश जिसके साथ यह समझौता हुआ है, एसटीसीडब्ल्यू के नियमन 1/10 के अनुसार अपने-अपने देश के नाविकों को जारी समुद्री शिक्षा एवं प्रशिक्षण, सक्षमता प्रमाण-पत्र, अनुमोदन, प्रशिक्षण के दस्तावेजी सबूत, मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्रों को मान्यता प्रदान कर सकेंगे।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…