आत्मनिर्भर भारत डिजाइन केंद्र के विकास हेतु समझौता 

प्रश्न-2 फरवरी‚ 2022 को इंदिरा गांधी कला केंद्र (आईजीएनसीए)‚ राष्ट्रीय संस्कृति कोष (एनसीएफ) और किस बैंक के बीच दिल्ली के लाल किले में एल 1 बैरक में आत्मनिर्भर भारत डिजाइन केंद्र के विकास हेतु एक त्रिपक्षीय समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ?
(a) भारतीय स्टेट बैंक
(b) पंजाब नेशनल बैंक
(c) इंडियन बैंक
(d) बैंक ऑफ बड़ौदा
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 2 फरवरी‚ 2022 को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)‚ इंदिरा गांधी कला केंद्र (आईजीएनसी) और राष्ट्रीय संस्कृति के कोष (एनसीएफ) के बीच दिल्ली के लाल किले में एल 1 बैरक में आत्मनिर्भर भारत डिजाइन केंद्र के विकास हेतु एक त्रिपक्षीय समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ।
  • एसबीआई सीएसआर के तहत आत्मनिर्भर भारत सेंटर ऑफ डिजाइन (एबीसीडी) परियोजना के कार्यान्वयन हेतु 10 करोड़ रुपये का योगदान देने हेतु सहमति प्रदान की गई है।
  • एबीसीडी परियोजना का उद्देश्य भौगोलिक पहचान वाले ऐतिहासिक धरोहरों को प्रसिद्ध करना‚ बढ़ावा देना और उनका जश्न मनाना है।
  • इस पहल के माध्यम से जीआई ऐतिहासिक धरोहरों के संबंध में आर्थिक मूल्यवर्धन की कल्पना की गई।
  • एबीसीडी परियोजना इंदिरा गांधी कला केंद्र (आईजीएनसीए) द्वारा कार्यान्वित है।
  • आईजीएनसीए संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1794907