प्रश्न-13अप्रैल‚ 2022 को भारतीय वायुसेना और किस संस्थान के बीच भारतीय वायुसेना की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करने के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं हेतु समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ?
(a) आईआईटी‚ दिल्ली
(b) आईआईटी‚ मद्रास
(c) आईआईटी‚ खड़गपुर
(d) आईआईटी‚ रोपड़
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 13 अप्रैल‚ 2022 को भारतीय वायुसेना और आईआईटी‚ मद्रास के बीच भारतीय वायुसेना की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करने के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं हेतु समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ।
- समझौता-ज्ञापन से संबंधित तथ्य
- उद्देश्य- ‘आत्मनिर्भर भारत’ की प्राप्ति हेतु भारतीय वायुसेना के स्वदेशीकरण के प्रयासों में तेजी लाना।
- समझौता-ज्ञापन के तहत भारतीय वायुसेना द्वारा प्रौद्योगिकी विकास और विभिन्न हथियार प्रणालियों के निर्वाह हेतु स्वदेशी समाधान खोजने से जुड़े प्रमुख फोकस क्षेत्रों की पहचान।
- आईआईटी मद्रास द्वारा व्यवहार्यता अध्ययन और प्रोटोटाइप विकास हेतु अनुसंधान के माध्यम से विधिवत समर्थित परामर्श प्रदान किया जाएगा।
- आईआईटी- मद्रास द्वारा भारतीय वायुसेना के साथ साझेदारी में रखरखाव कमान आईएएफ के बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी) द्वारा निर्वाह क्षमता‚ अप्रचलन प्रबंधन और आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में स्वदेशीकरण के प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान प्रदत्त।
लेखक – विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…