आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 7 सेक्टरों में सरकारी सुधारों और सहायक उपायों की घोषणा

Finance Minister announces Government Reforms and Enablers across Seven Sectors under Aatma Nirbhar Bharat Abhiyaan

प्रश्न- 17 मई 2020 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 7 सेक्टरों में सरकारी सुधारों और सहायक उपायों की घोषणा की। इसके तहत रोजगार को बढ़ावा देने हेतु मनरेगा के लिए आवंटन में कितने हजार करोड़ रुपए की वृद्धि हुई?
(a) 20000 करोड़ रुपए
(b) 40000 करोड़ रुपए
(c) 50000 करोड़ रुपए
(d) 30,000 करोड़ रुपए
उत्तर- (b)
संबंधित तथ्य

  • 17 मई 2020 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 7 सेक्टरों में सरकारी सुधारों और सहायक उपायों की घोषणा की।
  • प्रमुख उपाय इस प्रकार हैं।
  • रोजगार को बढ़ावा देने हेतु मनरेगा के लिए आवंटन में 40000 करोड़ रुपए की वृद्धि।
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी करके जमीनी स्वास्थ्य संस्थाओं में निवेश करके स्वास्थ्य पर सार्वजनिक व्यय को बढ़ाया जाएगा।
  • पीएम ई- विद्या, डिजिटल ऑनलाइन शिक्षा तक बहु-माध्यम पहुंच के लिए एक कार्यक्रम जिसे जल्द शुरू किया जाएगा।
  • दिवाला कार्यवाही शुरू करने के लिए न्यूनतम सीमा को बढ़ाकर एक करोड़ रुपए किया जाएगा। पहले यह सीमा 1 लाख रुपये थी। महामारी की स्थिति के आधार पर 1 वर्ष तक नई दिवाला कार्यवाही की शुरुआत नहीं की जाएगी।
  • कंपनी कानून की मामूली तकनीकी और प्रक्रियात्मक चूक को अपराधीकरण की श्रेणी से बाहर किया जाएगा।
  • केंद्र सरकार ने केवल वर्ष 2020-21 के लिए राज्यों की उधार की सीमा 3% से बढ़ाकर 5% करने का निर्णय किया।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1624661