आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय

प्रश्न-13 नवंबर‚ 2021 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस विश्वविद्यालय की निर्माण लागत राशि कितनी होगी?
(a) 108 करोड़ रुपये
(b) 112 करोड़ रुपये
(c) 115 करोड़ रुपये
(d) 118 करोड़ रुपये
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 13 नवंबर‚ 2021 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ एवं बस्ती में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
  • अमित शाह ने आजमगढ़ में आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी।
  • यह विश्वविद्यालय 49.42 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा।
  • इस विश्वविद्यालय की निर्माण लागत राशि 108 करोड़ रुपये होगी।
  • आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय से आजमगढ़ व मऊ जिले के 400 महाविद्यालयों को संबद्ध किया जाएगा।
  • इसके अलावा अमित शाह ने बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://information.up.gov.in/sites/default/files/press-release/PN-CM%20%26%20Union%20Home%20Minister-Azamgarh%20Visit-State%20University%20Shilanyas-13%20November%2C%202021.pdf