प्रश्न – आई-2एसईए केबल प्रणाली से संबंधित निम्नलिखित में से कौन – सा तथ्य सही नहीं है?
(a) आई-2एसईए एक समुद्री फाइबर-ऑप्टिक/सबमरीन केबल सिस्टम है।
(b) यह भारत, मलेशिया और सिंगापुर को जोड़ेगा।
(c) इसकी लंबाई लगभग 3,600 किलोमीटर होगी।
(d) इसे 2027 की चौथी तिमाही तक सेवा के लिए तैयार करने का लक्ष्य है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 जुलाई, 2026 को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अग्रणी एआई कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म लाइटस्टॉर्म ने माइक्रोसॉफ्ट, सिंगटेल और टाटा कम्युनिकेशंस के साथ मिलकर एक नई पनडुब्बी केबल प्रणाली आई-2एसईए के निर्माण के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की।
- आई-2एसईए एक नया समुद्री फाइबर-ऑप्टिक/सबमरीन केबल सिस्टम है, जो भारत, मलेशिया और सिंगापुर को जोड़ेगा।
- इसका उद्देश्य भारत–दक्षिण-पूर्व एशिया डिजिटल कॉरिडोर में एआई, क्लाउड, डेटा सेंटर और हाइपरस्केल वर्कलोड के लिए तेज, सुरक्षित और उच्च क्षमता वाली कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।
- इस परियोजना में मुख्य से लाइटस्टॉर्म, माइक्रोसॉफ्ट, सिंगटेल, टाटा कम्युनिकेशंस, आसियान केबलशिप और एनईसी कॉर्पोरेशन शामिल हैं।
- एनईसी कॉर्पोरेशन को सिस्टम सप्लायर और आसियान केबलशिप को समुद्री कनेक्टिविटी की जिम्मेदारी दी गई है।
- आई-2एसईए केबल की लंबाई लगभग 3,600 किलोमीटर होगी और इसे 2029 की चौथी तिमाही तक सेवा के लिए तैयार करने का लक्ष्य है।
- भारत में इसका एक लैंडिंग स्टेशन आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में प्रस्तावित है, जिससे हैदराबाद और आसपास के डेटा सेंटर क्लस्टरों को लाभ होगा।
- इसके अलावा भारत में दूसरा लैंडिंग स्टेशन दक्षिण चेन्नई में बनाया जाएगा।
- यह सिस्टम भारत के पूर्वी तट को सिंगापुर और मलेशिया के कुआलालंपुर डेटा सेंटर कॉरिडोर से जोड़ेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…