आईसीसी के नए नियम

प्रश्न-20 सितंबर, 2022 को मुख्य कार्यकारी समिति द्वारा किसके नेतृत्‍व वाली पुरुष क्रिकेट समिति की सिफारिशों की पुष्टि के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कई खेल नियमों में बदलाव की घोषणा की?
(a) सौरव गांगुली
(b) रमीज राजा
(c) जय शाह
(d) डेनियल विटोरी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

आईसीसी के नए नियम-

(1) यदि कोई खिलाड़ी कैच आउट होता है, तो उसके स्थान पर आने वाला नया बल्‍लेबाज ही स्ट्राइक लेगा, भले ही कैच लेने से पूर्व आउट होने वाले बल्‍लेबाज का छोर बदल चुका हो
(2) कोरोना वायरस के कारण आईसीसी ने गेंद पर स्लाइवा (लार) लगाने पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया था। अब गेंद का चमकाने के लिए स्लाइवा (लार) के इस्तेमाल को स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
(3) नए नियम के अनुसार टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट में किसी बल्‍लेबाज के आउट होने के बाद दूसरे खिलाड़ी को 2 मिनट के अंदर पिच पर आना होगा, जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 90 मिनट की मौजूदा समय सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
(4) बल्‍लेबाज को पिच के अंदर रहकर ही शॉट खेलना होगा। यदि शॉट खेलते हुए बल्‍लेबाज का बैट या शरीर पिच से बाहर चला जाता है, तो अंपायर उस बाल को डेड बॉल घोषित कर देगा। यदि कोई बॉल बल्‍लेबाज को पिच से बाहर जाने को मजबूर करेगी, तो उसे नो बॉल घोषित किया जाएगा।
(5) गेंदबाजी के लिए दौड़ने के दौरान यदि क्षेत्ररक्षण पक्ष से कोई भी किसी तरह का जानबूझकर अनुचित व्यवहार करता है, तो अंपायर उस बॉल को डेड बॉल करार करने के साथ-साथ बल्‍लेबाजी पक्ष को पांच रन पेनाल्‍टी के तौर पर दे सकता है।
(6) यदि गेंदबाज के गेंद फेंकने से पहले नॉन स्ट्राइकर छोर का बल्‍लेबाज क्रीज से बाहर निकल जाता है, और गेंदबाज उस छोर की गिल्‍लियां गिरा देता है, तो उसे आधिकारिक रूप से रन आउट माना जाएगा।
(7) पहले यदि कोई बल्‍लेबाज गेंदबाज के क्रीज तक पहुंचने से पहले ही आगे बढ़ जाता था तो गेंदबाज के पास उसे थ्रो फेंक कर रन आउट करने का अधिकार होता था, किंतु अब इसे डेड बॉल घोषित किया जाएगा।
(8) जनवरी, 2022 से टी- 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया नियम लागू है, जिसमें एक निर्धारित समय में क्षेत्ररक्षण कर रही टीम को अपने ओवर समाप्‍त करने होते हैं। समयावधि में ओवर न फेंकने पर एक अतिरिक्‍त क्षेत्ररक्षक को शेष ओवरों के लिए क्षेत्ररक्षण सर्कल के अंदर लाया जाता है। अब यह नियम एकदिवसीय मैचों में भी आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग, 2023 के लागू होगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.livemint.com/news/world/icc-makes-massive-change-in-cricketing-rules-just-before-t20-world-cup-11663660250939.html

https://economictimes.indiatimes.com/news/sports/new-cricket-rules-saliva-ban-made-permanent-icc-announces-a-slew-of-changes-to-playing-conditions/articleshow/94