प्रश्न – 23-26 जनवरी‚ 2023 के मध्य आईसीसी अवॉड्र्स‚ 2022 की घोषणा की गई। इस अवॉड्र्स के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हेतु प्रतिष्ठित सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी पाकिस्तान के बाबर आजम को प्रदान करने की घोषणा की गई॥
(b) वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट खिलाड़ी इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को चुना गया है।
(c) वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी पाकिस्तान के बाबर आजम चुने गए हैं।
(d) वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला टी- 20 खिलाड़ी भारत की रेणुका सिंह चुनी गई हैं।
उत्तर – (d)
- 23-26 जनवरी‚ 2023 के मध्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के वर्षिक पुरस्कारों आईसीसी अवॉड्र्स‚ 2022 की घोषणा की गई।
- 1 जनवरी‚ 2022 से 31 दिसंबर‚ 2022 के बीच प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया गया है।
- 28-30 दिसंबर‚ 2022 के मध्य आईसीसी ने इस पुरस्कार के नामित खिलाड़ियों की घोषणा की थी।






- आईसीसी द्वारा घोषित वर्ष की पुरुष टेस्ट टीम में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत (विकेटकीपर) शामिल हैं।
- आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम का कप्तान बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) को चुना गया है।
- आईसीसी पुरुष वनडे टीम में शामिल दो भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज हैं।
- आईसीसी पुरुष वनडे टीम का कप्तान पाकिस्तान के बाबर आजम को चुना गया है।
- आईसीसी पुरुष टी-20 टीम का कप्तान इंग्लैंड के जोस बटलर को चुना गया है और इसमें तीन भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली‚ सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पांड्या शामिल हैं।
- आईसीसी महिला वनडे टीम की कप्तान ऑस्ट्रेलिया की एलिसा टीली (विकेटकीपर) चुनी गई हैं।
- आईसीसी महिला वनडे टीम में 3 भारतीय खिलाड़ी स्मृति मंधाना‚ हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह शामिल हैं।
- आईसीसी महिला टी-20 टीम में 4 भारतीय खिलाड़ी-स्मृति मंधाना‚ दीप्ति शर्मा‚ ऋचा घोष (विकेटकीपर) और रेणुका सिंह शामिल हैं।
- आईसीसी महिला टी-20 टीम की कप्तान सोफी डिवाइन को बनाया गया है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.icc-cricket.com/awards/icc-awards-2022/mens-player-of-the-year-2022
https://www.icc-cricket.com/awards/icc-awards-2022/womens-player-of-the-year-2022
https://www.icc-cricket.com/awards/icc-awards-2022/mens-t20i-player-of-the-year-2022